All
मेरा अकाउंट प्रतिबंधित क्यों है?
मेरा कैश डिपॉज़िट कहाँ है?
मैं निकासी क्यों नहीं कर सकता/सकती?
मेरा Krak कार्ड कहाँ है?
मेरा क्रिप्टो डिपॉज़िट कहाँ है?
Kraken सभी Krak क्लायंट्स के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस प्रतिबद्धता के तहत, हमने निम्नलिखित कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी बनाई है, जो Krak App में प्रोफ़ाइल पिक्चर, पेमेंट डिस्क्रिप्शन, कमेंट या अटैचमेंट जैसा कंटेंट प्रदान करते या शेयर करते समय आपकी जिम्मेदारियों को स्पष्ट करती है. Kraken इस पॉलिसी का कोई भी उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगा.
कंटेंट के लिए क्लायंट की जिम्मेदारी
Krak का उपयोग करते समय कोई भी कंटेंट प्रदान करते या अपलोड करते वक्त आपको Kraken की सेवा की शर्तें और इस Krak App कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी का पालन करना होगा. आप ऐसा कोई भी कंटेंट अपलोड या सबमिट नहीं कर सकते जो नीचे दिए गए अनुचित कंटेंट मानकों का उल्लंघन करता हो. Krak का उपयोग करते समय आप जो भी कंटेंट प्रदान या अपलोड करते हैं, उसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी है. Kraken क्लायंट द्वारा बनाए गए कंटेंट की सक्रिय रूप से निगरानी, मूल्यांकन या समर्थन नहीं करता. इसलिए, सेवा के माध्यम से शेयर किए गए किसी भी कंटेंट की सटीकता, सत्यता, वैधता, सुरक्षा या उपयुक्तता की जांच करने की जिम्मेदारी Kraken की नहीं है.
अनुचित कंटेंट मानक
यदि आपको किसी अन्य Krak क्लायंट का ऐसा कंटेंट मिलता है जो आपको प्रतिबंधित लगता हो, जिसमें निम्न प्रकार का कंटेंट शामिल है:
आप Kraken की किसी भी पॉलिसी या हमारे अनुचित कंटेंट मानक का उल्लंघन करने वाले कंटेंट की शिकायत हमारी सहायता टीम के माध्यम से कर सकते हैं.
Kraken अपने विवेकाधिकार पर, आपका कोई भी कंटेंट हटाने, Krak सेवा तक किसी की भी पहुंच प्रतिबंधित या अक्षम करने का अधिकार सुरक्षित रखता है. इसमें वह स्थिति भी शामिल है जब Kraken पॉलिसी या हमारे अनुचित कंटेंट मानक के उल्लंघन के कारण किसी क्लायंट द्वारा आपका अकाउंट ब्लॉक या रिपोर्ट किया गया हो. इसके अलावा, Kraken आवश्यक समझे जाने पर अन्य उचित कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है, जिसमें संबंधित कानून प्रवर्तन और नियामक अधिकारियों को रिपोर्ट करना शामिल हो सकता है.
अवैध गतिविधियों की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को करें
यदि आपको ऐसा कंटेंट मिले जिसमें अवैध गतिविधियां शामिल हों या जो ऐसे आचरण को बढ़ावा देता हो जो आपराधिक अपराध हो सकता है, तो हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इसकी तुरंत अपने स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों को रिपोर्ट करें.
Kraken को यह अधिकार है कि वह कानूनों, विनियमों, या परिचालन प्रथाओं में बदलावों को दर्शाने के लिए इस कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी को आवश्यकतानुसार अपडेट करे. Krak का निरंतर उपयोग इस पॉलिसी और किसी भी अपडेट की स्वीकृति मानी जाएगी.