All
मेरा अकाउंट रिस्ट्रिक्ट क्यों है?
मेरी कैश जमा कहाँ है?
मैं निकासी क्यों नहीं कर सकता?
मेरा Krak कार्ड कहाँ है?
मेरी क्रिप्टो जमा कहाँ है?
Zoom अकाउंट के लिए रजिस्टर करना या कोई सॉफ़्टवेयर डाउनलोड और इंस्टॉल करना ज़रूरी नहीं है.
वीडियो वेरिफ़िकेशन Zoom कॉल के ज़रिए होती है और तब ज़रूरी होती है जब हमें यह सुनिश्चित करना हो कि हम किसी अकाउंट के असली मालिक से बात कर रहे हैं. आप खुद वीडियो वेरिफ़िकेशन का अनुरोध नहीं कर सकते. हालांकि, अगर हम आपसे वीडियो के ज़रिए वेरिफ़िकेशन करने को कहें, तो नीचे दिए गए निर्देश कॉल की तैयारी में आपकी मदद करेंगे.
अगर आपको वीडियो वेरिफ़िकेशन के लिए ईमेल मिली है, तो उसमें एक फ़ॉर्म का लिंक दिया गया होगा जो ईमेल भेजे जाने की तारीख से तीन दिनों के भीतर एक्सपायर हो जाता है. फ़ॉर्म में नीचे दी गई जानकारी भरें और पेज के नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका मौजूदा टाइमज़ोन
- वह तारीख जब आप वीडियो कॉल के लिए उपलब्ध हों
- उस तारीख पर उपलब्धता का समय
- अतिरिक्त उपलब्धता
- वैकल्पिक तारीख जब आप वीडियो कॉल के लिए उपलब्ध हों
- उस वैकल्पिक तारीख पर उपलब्धता का समय
- अतिरिक्त उपलब्धता
- क्या आप वीडियो कॉल अंग्रेज़ी में कर सकते हैं
- एक रैंडम 4-अंकों का वेरिफ़िकेशन कोड
हम यह देखेंगे कि आपके बताए गए समय और तारीख पर हमारी सहायता टीम का कोई स्पेशलिस्ट उपलब्ध है या नहीं. इसके बाद हम आपको ईमेल करेंगे — या तो कॉल की पुष्टि करने के लिए या किसी वैकल्पिक समय और तारीख के अनुरोध के लिए.
समय और तारीख की पुष्टि होने के बाद, कॉल से कुछ मिनट पहले आपको लिंक के साथ एक ईमेल मिलेगी. लिंक पर क्लिक करें, फिर पॉप-अप विंडो में ओपन Zoom पर क्लिक करें या अपने ब्राउज़र से जॉइन करें.
Zoom ओपन होने के बाद कंप्यूटर ऑडियो से जॉइन करें या डिवाइस ऑडियो से कॉल करें पर क्लिक करें. अनुरोध किए जाने पर Zoom को अपने माइक्रोफ़ोन तक एक्सेस दें. आपको अपना कैमरा भी चालू करना होगा.
अगर आपने ब्राउज़र से जॉइन किया है, तो अपने माइक्रोफ़ोन और कैमरे तक एक्सेस देना सुनिश्चित करें.