Krak FAQ

पिछली बार अपडेट किया गया: 3 जुलाई 2026

सामान्य जानकारी

अपनी एलिजिबिलिटी की जांच करने के लिए:

  • Krak ऐप को नवीनतम वर्शन पर अपडेट करें.
  • Krak ओपन करें और अपडेट की गई सेवा की शर्तें स्वीकार करें.
  • सुनिश्चित करें कि आप किसी अनुमत स्थान पर हैं (यानी आप Krak के ज़रिए नेविगेट कर सकते हैं).
  • सुनिश्चित करें कि आपका पर्सनल अकाउंट वेरिफ़ाइड है.

Krak क्लायंट्स को दूसरे Krak क्लायंट्स को तुरंत और बिना किसी शुल्क के कैश या क्रिप्टो भेजने की सुविधा देता है, लेकिन उपलब्धता स्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. कुछ क्षेत्रों में पहुंच पूरी तरह प्रतिबंधित हो सकती है, जबकि अन्य में कैश या क्रिप्टो — दोनों में से कोई एक — ट्रांसफ़र का ही समर्थन हो सकता है. आपके क्षेत्र में प्रतिबंधित एसेट ट्रांसफ़र विकल्प के रूप में नहीं दिखेंगे.

Krak प्रतिबंधित क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है.

हां, आप अपने Krak पोर्टफ़ोलियो में उपलब्ध कोई भी एसेट — कैश और क्रिप्टो दोनों — भेज सकते हैं. ध्यान दें कि जो एसेट अभी स्टेक किए हुए हैं, वे अनस्टेक होने तक ट्रांसफ़र के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

ट्रांसफ़र और ट्रांजैक्शन की जानकारी

Krak का उपयोग बिल्कुल मुफ़्त है — फ़ंड्स भेजने या रिसीव करने पर कोई शुल्क नहीं है. हालांकि, अगर आपके पास वह करेंसी नहीं है जो आप भेजना चाहते हैं (उदाहरण के लिए, आपके पास केवल Bitcoin है लेकिन आप USD भेजना चाहते हैं), तो हमारा सिस्टम आपके एसेट को मनचाही करेंसी में स्वचालित रूप से कन्वर्ट करेगा और कन्वर्ज़न शुल्क लागू होगा. अगर आपके पास पहले से वही करेंसी है जो आप भेज रहे हैं, तो कोई फ़ीस नहीं लगती.

अधिक जानकारी के लिए, हमारा प्राइसिंग पेज देखें.

नहीं, Krak के क्रिप्टो और फ़िएट दोनों ट्रांसफ़र रिवर्सेबल नहीं हैं. एक बार पेमेंट पूरा हो जाने पर, Kraken ट्रांसफ़र पूर्ववत करने या फ़ंड्स वापस लाने में सक्षम नहीं है. ट्रांसफ़र पूरा होते ही फ़ंड्स प्राप्तकर्ता के अकाउंट में तुरंत उपलब्ध हो जाते हैं.

Krak शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपने प्राप्तकर्ता का Kraktag, ईमेल या फ़ोन नंबर वेरिफ़ाई कर लिया है और ट्रांसफ़र की जानकारी की पुष्टि कर ली है. अगर आपको कोई संदेह हो, तो पहले एक छोटे टेस्ट ट्रांसफ़र से शुरुआत करना उचित रहेगा.

 

अगर आप ऑटो-कन्वर्टेड एसेट से Paylink भेजते हैं (उदाहरण के लिए, USD बैलेंस से $10 BTC में भेजना), तो रद्दीकरण या गैर-स्वीकृति की स्थिति में फ़ंड्स USD में वापस नहीं आएंगे — वे कन्वर्टेड करेंसी में ही रहेंगे.

हमारा सिस्टम Kraktag या पहले से दर्ज ईमेल/फ़ोन नंबर के ज़रिए किसी मौजूदा Kraken अकाउंट पर भेजते समय गलतियों को कम करने में मदद करता है. हालांकि, अगर आप Paylink का इस्तेमाल करते हैं, तो हो सकता है कि प्राप्तकर्ता के पास अभी Kraken अकाउंट न हो — और चूंकि SMS या ईमेल तक पहुंच रखने वाला कोई भी वह लिंक खोल सकता है, इसलिए हम यह सुनिश्चित नहीं कर सकते कि वह सही व्यक्ति तक पहुंच रहा है.

आप जो भी तरीका चुनें — अगर गलती से किसी गलत प्राप्तकर्ता को फ़ंड्स भेज दिए गए हों या धोखाधड़ी की स्थिति हो — कृपया ध्यान दें कि पूर्ण हो चुके ट्रांजैक्शन रिवर्स नहीं किए जा सकते. ट्रांसफ़र शुरू करने से पहले प्राप्तकर्ता का Kraktag, ईमेल या फ़ोन नंबर हमेशा दोबारा जांच लें.

फ़ंड्स सफलतापूर्वक रिसीव करने के लिए आपके अकाउंट और प्राप्तकर्ता के अकाउंट (यदि उनके पास है) दोनों को हमारी शर्तें पूरी करनी होंगी.

अगर 14 दिनों में Paylinks पूरे नहीं किए जाते, तो वे एक्सपायर हो जाते हैं.

पेमेंट रिक्वेस्ट पूरी होने से पहले रद्द करने के लिए मुख्य होम स्क्रीन पर उस पर टैप करें, फिर रद्द करें पेमेंट पर टैप करें.

अगर 14 दिनों में Paylinks पूरे नहीं किए जाते, तो वे एक्सपायर हो जाते हैं.

Krak में कोई प्राप्तकर्ता विकल्प के रूप में तभी दिखेगा जब उसने Krak Account बना लिया हो. अगर सर्च करने पर आपका मनचाहा प्राप्तकर्ता नहीं दिख रहा, तो इसका मतलब है कि वे पात्र नहीं हैं या उन्होंने Krak डाउनलोड नहीं किया है.

नहीं. Krak से क्रिप्टो भेजने के लिए दूसरे क्लायंट के पास Krak होना ज़रूरी है.

ट्रांसफ़र तुरंत पूरे हो जाते हैं.

अकाउंट और सुरक्षा

हां. हम नकल (इम्पर्सोनेशन) और धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए कुछ Kraktags आरक्षित रखते हैं.

अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर अपडेट या बदलने के लिए:

  1. ऊपर बाईं ओर अपनी प्रोफ़ाइल इमेज पर टैप करें.
  2. इसके बाद आप अपनी प्रोफ़ाइल पेज पर आ जाएंगे — वहां अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर पर टैप करें.
  3. यहां से आप फ़ोटो खींच सकते हैं या अपनी लाइब्रेरी से कोई तस्वीर चुनकर प्रोफ़ाइल पिक्चर सेट कर सकते हैं.

प्रोफ़ाइल पिक्चर हमारी कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी के अधीन होंगी.

साइन-इन 2FA को फ़ंडिंग 2FA पर प्राथमिकता मिलती है. अगर आपके Kraken अकाउंट पर साइन-इन 2FA इनेबल है, तो Krak हमेशा उसी कोड को डिफ़ॉल्ट के रूप में उपयोग करेगा, चाहे आपने फ़ंडिंग 2FA सेट अप किया हो या नहीं.

अगर केवल फ़ंडिंग 2FA इनेबल है, तो Krak उसे डिफ़ॉल्ट के रूप में उपयोग करेगा. संक्षेप में, अगर साइन-इन 2FA सेट अप है तो उसी कोड का इस्तेमाल करें.

नहीं. अगर आपके Kraken अकाउंट पर ग्लोबल सेटिंग्स लॉक (GSL) ऑन है, तो यह आपके Krak बैलेंस पर लागू नहीं होगा.

ध्यान रखें: अगर आप अपने Kraken और Krak बैलेंस के बीच फ़ंड्स ट्रांसफ़र करने की कोशिश कर रहे हैं और आपका GSL लॉक ऑन है, तो ट्रांसफ़र शुरू करने से पहले इसे डिसेबल करना होगा.

वेरिफ़िकेशन प्रोवाइडर के आधार पर, कोड 4 या 6 अंकों का हो सकता है. अगर आपको कोड नहीं मिल रहा, तो कृपया नीचे दिए गए स्टेप्स आज़माएं.

  • अपना फ़ोन नंबर दोबारा जांचें
    सुनिश्चित करें कि फ़ोन नंबर सही दर्ज हो, कंट्री कोड सहित, और आपका मोबाइल नेटवर्क कनेक्शन स्थिर हो.

  • अपने स्पैम या जंक मैसेज चेक करें

    अगर आप Google Messages (Android) या iOS के नए वर्शन का उपयोग कर रहे हैं, तो वेरिफ़िकेशन कोड स्पैम या जंक फ़ोल्डर में फ़िल्टर हो सकता है.

  • अपने मैसेज सर्च करें

    यह सुनिश्चित करने के लिए कि मैसेज छूटा तो नहीं, अपने SMS इनबॉक्स में «Kraken» सर्च करें.

  • फ़ोन रीस्टार्ट करें

    डिवाइस रीस्टार्ट करने से नेटवर्क कनेक्शन रिफ्रेश हो सकता है.

  • पुराने SMS मैसेज डिलीट करें

    कुछ पुराने मैसेज डिलीट करने से नए आने वाले मैसेज के लिए जगह बन सकती है.

  • Do Not Disturb (DND) बंद करें

    सुनिश्चित करें कि DND या फ़ोकस मोड बंद हो, ताकि आने वाले मैसेज ब्लॉक न हों.

  • कॉल या मैसेज फ़िल्टरिंग ऐप्स हटाएं

    Truecaller जैसे कुछ कॉल-ब्लॉकिंग ऐप्स वेरिफ़िकेशन कोड और मैसेज प्राप्त करने में बाधा डाल सकते हैं.

  • किसी दूसरे फ़ोन से आज़माएं

    यह जांचने के लिए कि समस्या डिवाइस-विशिष्ट है या नहीं, अपनी SIM किसी दूसरे काम करने वाले डिवाइस में डालें.

  • अपने मोबाइल सेवा प्रदाता से संपर्क करें

    अगर ऊपर दिए गए सभी कदम काम न करें, तो अपने कैरियर से संपर्क करके यह सुनिश्चित करें कि उनकी तरफ से कोई डिलीवरी समस्या या ब्लॉक तो नहीं है.

अभी भी सहायता चाहिए?

अपने फ़ोन पर Krak ऐप के ज़रिए सहायता से संपर्क करें.

ऐप डाउनलोड करें